shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम के 26 नंबर वार्ड में हाई ड्रेन में गिरने से मृत बच्चे के घर पहुंचा एआईएमआईएम का प्रतिनिधिमंडल:

1 min read

*आसनसोल*   :पश्चिम बर्धमन ज़िला ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ए आई एम आई एम  का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष  दानिश अजीज के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम के 26 नंबर वार्ड के नया रोड इलाके में रहने वाले तनवीर आलम के घर पहुंचा और उनके 4 वर्षीय बेटे यासीन आलम की मौत की वजह जानने की कोशिश की आपको बता दें कि तनवीर आलम के 4 वर्षीय बेटे यासीन की हाल ही में 26 नंबर वार्ड के नया रोड इलाके में जो हाइ ड्रेन है उसमें 3 दिसंबर को गिरने से मौत हो गई थी दानिश अजीज और उनके साथ ए आई एम आई एम के अन्य सदस्यों अधिवक्ता मेराज आलम शाहिद मनसूर अनवर हुसैन हाजी अरशद और अन्य सदस्यों ने मृत बच्चे के परिवार से बात की और घटना की जानकारी हासिल की इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए दानिश अजीज ने कहा कि 26 नंबर वार्ड के नया रोड इलाके में रहने वाले तनवीर आलम की बेटियां यासीन आलम की हाई ड्रेन में गिरने से मौत हो गई थी लेकिन यह बड़े दुख की बात है कि इस वार्ड के पार्षद जो कि आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर भी हैं उन्होंने अभी तक इस परिवार के साथ मुलाकात करने की जहमत नहीं उठाई नहीं आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक मलय घटक ने भी इस परिवार को सांत्वना देने की जरूरत समझी उन्होंने नगर निगम के डिप्टी मेयर के बारे में कहा कि इस वार्ड के लोगों ने उन को भारी मतों से विजई बनाकर नगर निगम में भेजा है और आज वह डिप्टी मेयर बने हुए हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह भी मंत्री के प्रभाव में आ चुके हैं और इसलिए इस दुखद घटना पर खामोश है उन्होंने अनुरोध किया कि वह वार्ड के पार्षद होने की भूमिका अदा करें और इस मुद्दे को उठाएं साथ ही इस परिवार के लिए मुआवजे का प्रबंध भी किया जाए। दानिश अजीज ने कहा कि वह नहीं जानते कि बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार कौन है लेकिन इसकी जांच होनी चाहिए और अगर इसमें चिकित्सकीय लापरवाही पाई जाती है या प्रशासनिक तौर पर कोई खामी पाई जाती है तो दोषी व्यक्तियों को उचित कानूनी सजा दी जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page