आज की बोर्ड मीटिंग में कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने हाई राइज बिल्डिंग प्लान में उठाया अनियमितता का मुद्दा :
1 min read
*आसनसोल* :आज आसनसोल नगर निगम में इस साल की आखिरी बोर्ड मीटिंग हुई । इस बोर्ड मीटिंग में कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने दो अहम मुद्दों को उठाया । यह मुद्दे थे हाई राइज बिल्डिंग के लिए ऑनलाइन के बजाए ऑफ लाइन पर अनुमति देना तथा टैक्स वसूली को बढ़ाना । गुलाम सरवर ने कहा कि पहले ऑनलाइन के जरिए हाई राइज बिल्डिंग की अनुमति के प्लान के लिए आवेदन करना पड़ता था । लेकिन देखा गया कि इस पोर्टल में कई खामियां हैं । बिना पुरे कागजात के ही पोर्टल पर लोग आवेदन कर देते थे और पोर्टल उसे स्वीकार कर लेता था । इसलिए इस पोर्टल को रद्द कर दिया गया । फिर 2021 के अक्टूबर में नया पोर्टल चालू किया गया लेकिन देखा गया कि आसनसोल क्षेत्र के कुछ बिल्डर निगम के कुछ अभियंताओं के साथ सांठ गांठ कर नए पोर्टल में आवेदन करने के बजाए ऑफ लाइन आवेदन कर रहे हैं । एक हाई राइज बिल्डिंग के प्लान के लिए तमाम दफ्तरों की अनुमति लगती है । लेकिन बिल्डर तथा निगम के अभियंताओं की मिली भगत से कुछ बिल्डर बिना सही कागजात के हाई राइज बिल्डिंग के लिए आवेदन करते हैं । यहां तक कि कई बिल्डरों ने तो बिना प्लान के बिल्डिंग का निर्माण भी शुरू कर दिया जो की पूरी तरह से अवैध है। अगला मुद्दा गुलाम सरवर ने आज की बैठक में उठाया हुआ था राजस्व अदायगी का मुद्दा उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम के कई मार्केट है जिनसे जनवरी 2021 के बाद से कोई पैसा नहीं आ रहा है आसनसोल बस स्टैंड से तो 3 साल से पैसा आना बंद है उन्होंने सुझाव दिया कि टैक्स अदायगी के लिए इन मार्केट कंपलेक्स से राजस्व अदा किया जाए ताकि आसनसोल नगर निगम में फंड की कमी को दूर किया जा सके । इस मुद्दे पर बैठक में गुलाम सरवर की बातों को सुनकर मेयर विधान उपाध्याय ने इस पर फौरन कार्यवाही का आश्वासन दिया । वहीं निगम के सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को मेयर के चेंबर में हाई राइज बिल्डिंग प्लान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें गुलाम सरवर द्वारा उठाए गए अनियमितताओं के आरोपों की पड़ताल होगी












