shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

स्वर्गीय माणिक उपाध्याय की 12वीं पुण्यतिथि पर हुए कई सामाजिक कार्यक्रम:

1 min read

*बाराबनी*     :आज सालानपुर प्रखंड की सामडी पंचायत समिति द्वारा पहले  स्वैच्छिक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन
लोकप्रिय नेता स्वर्गीय माणिक उपाध्याय की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया ।  बाराबनी विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय और युवा टीएमसी  नेता मुकुल उपाध्याय ने दिवंगत माणिक उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की ।


मुक्ताई चंडी आनंद मेला समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लगभग 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी रक्तदान शिविर में देखी गई। रक्तदान शिविर के अलावा सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने पीठाकेयारी स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फलों सहित विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ वितरित किए । इसके साथ ही यूनाइटेड फ्रेंड्स क्लब द्वारा भी राची मोड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । वहीं इस कार्यक्रम के दौरान गरीब लोगों के बीच कंबल भी बांटे गए। इस मौके पर सालानपुर ब्लॉक के रूपनारायणपुर तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में दिवंगत माणिक उपाध्याय की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में
जिला परिषद अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह, सामडी पंचायत प्रमुख जनार्दन मंडल, अविभाजित बर्दवान जिला स्वैच्छिक रक्तदान जिला समन्वय समिति उपाध्यक्ष स्वपन मंडल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page