बराकर आरपीएफ द्वारा चलाया गया विद्यार्थियों को रेलवे नियमों को जागरूक करने का अभियान:
1 min read
बराकर :नई पीढ़ी को रेलवे नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए आसनसोल रेल मंडल के बराकर आरपीएफ द्वारा एक अनोखी पहल की गई। बराकर के श्रीमारवाड़ी विद्यालय एच एस स्कूल में विद्यार्थियों को लेकर रेलवे नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर आरपीएफ के अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को रेलवे नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति मे रेलवे लाइन को पार कर प्लेटफार्म पर न आये ।आने जाने के लिए सही मार्ग सड़क या पूल का व्यवहार करें इसके अलावा विद्यार्थियों को कई अन्य भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए












