बेगुनिया महाप्रबंधक कार्यालय में हुई जरूरी बैठक:
1 min read
बराकर : सीवी एरिया एवं जनता मजदूर संघ कुंती गुट की 28 सूत्री मांग को लेकर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड एरिया 12 के बेगुनिया के महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यहां पर स्थायी रूप से हाजरी लिपिक की नियुक्ति, पद्दोन्नति, बकाया भुगतान सहित अन्य मांगो पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने प्रबंधन के समक्ष इन सभी मांगों को पेश किया। इन मांगों में बसंती माता तीन तल्ला कॉलोनी में पानी टंकी की सफाई एवं लाईट की व्यवस्था,प्रताप पोलाई का पीएफ के त्रुटि को दूर करना, सहित अन्य प्रमुख मांगे थी












