सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर निगम ने चलाया जागरुकता अभियान:
1 min read
*आसनसोल* :सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।इस मुद्दे को लेकर आसनसोल नगर निगम ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया।बुधवार को आसनसोल नगर निगम ने कालीपहाड़ी क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग पर प्रतिबंध के लिए लोगों को जागरूक किया । सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग करने पर खरीदारों पर 50 रुपये और विक्रेताओं पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा । इस संदर्भ में बोरो 6 के एसीटेंट इंजीनियर शुभाशीष देव ने बताया कि सिंगल उसे प्लास्टिक कैरी बैग पर रोक लगाने के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा । उन्होंने बताया कि 120 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है और ऐसा करने पर ग्राहक को 50 रुपए और विक्रेता को 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा












