आसनसोल बाजार में लगी भयानक आग हुआ भारी नुकसान:
1 min read
*आसनसोल* :बुधवार देर रात आसनसोल बाजार इलाके के मुंशी बाजार की गली में भयानक आग लग गई जिससे 2 दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा इनमें से एक कपड़े दुकान को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है प्राथमिक अनुमान के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी घटना की जानकारी पाकर दमकल विभाग पुलिस के अधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया गया । वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी उप मेयर वसीम उल हक भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की प्रक्रिया का जायजा लिया अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है जिसमें एक कपड़ा दुकान को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड में जिन को भी नुकसान हुआ है उनको निगम की तरफ से मदद देने के बारे में विचार किया जाएगा वही उप मेयर वसीम उल हक ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गए और पुरी स्थिति का जायजा लिया उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस दमकल और बिजली विभाग के अधिकारी मुस्तैद हैं हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि मुंशी बाजार में प्रवेश पथ पर तिरपाल से अस्थाई दुकानें बनाए जाने के कारण अग्निकांड या अन्य किसी हादसे के होने पर सहायता पहुंचाने में देर होती है उन्होंने कहा कि इस पर सबको मिल बैठकर विचार करने की आवश्यकता है और इसका एक समाधान निकालने की जरूरत है












