मशहूर शायर वकी मंजर की किताब का हुआ आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में विमोचन:
1 min read
*आसनसोल* :रविवार को आसनसोल के मशहूर शायर वकी मंज़र की किताब का आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में विमोचन किया गया । तहरीके नू आसनसोल के बैनर तले इस कार्यक्रम के दौरान आज आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक़ को भी सम्मानित किया गया । मशहूर शायर वकी मंजर की तीसरी किताब मंजर ब मंजर के विमोचन के मौके पर शहर की नामचीन हस्तियां उपस्थित थीं। आपको बता दें कि मंज़र ब मंज़र नामक यह किताब एक कविता संग्रह है । किताब का विमोचन एस एम जलाल पी एफ कमिसनर अजय कुमार सिंह ड आसिम शनावाज शिबली अहमद कमल हाशमी मुबारक अली मुबारक दिलशाद नजमी हसन निजामी डेप्युटी मेयर वसीम उल हक़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन इम्तियाज अहमद अंसारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान कई शायरों ने अपने कलाम भी पेश किए। इस दौरान एक बेहद जज्बाती दृश्य भी देखा गया। जब एक शायर अपना कलम सुना रहे थे तो उन्होंने अपने कलाम में डेप्युटी मेयर के पिता का जिक्र किया । अपने पिता का जिक्र सुनकर अनुभवी राजनेता वसीम उल हक़ की आंखें भी नम हो गईं












