बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल चितरंजन में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read
*चितरंजन* :लंबे लॉकडाउन के बाद रविवार को चितरंजन स्थित बर्नपुर रिवरसाइड विद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया यह महोत्सव स्कूल प्रांगण में ही आयोजित हुआ इस खेल महोत्सव में विद्यालय के करीब 900 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रिंसिपल कुलजीत कौर की अगुवाई में मुख्य अतिथि सी एल डब्ल्यू के आईपीएम वरिंदर कुमार ने विद्यालय का ध्वजारोहण के साथ किया इसके साथ ही मशाल भी प्रज्वलित किया गया इसके उपरांत विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गान के साथ सभी मुख्य अतिथियों का भव्य तरीके से फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया इसके उपरांत मैस्कॉट प्रदर्शन से जंगली जीवो तथा जंगलों के संरक्षण को दर्शाया गया मार्च पास्ट के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अनुशासन को प्रदर्शित किया ड्रिल प्रदर्शन के साथ ही भारत के चारों दिशाओं की झांकी रंगारंग नृत्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया इसके उपरांत खेलकूद प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं ने रेस बर्स्टिंग द बैलून रेस फील द बाटल रेस मंकी रेस कलर रेस 400 मीटर डैश सहित विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया इस मौके पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ हुआ ।













