तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने किया आरके डंगाल का दौरा कंबल हादसे के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात:
1 min read
*आसनसोल* :तृणमूल कांग्रेस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज आसनसोल के आरके डंगाल इलाके का दौरा किया इस प्रतिनिधिमंडल में आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक बाबुल सुप्रियो शशि पांजा पार्थो भौमिक साइनि घोष शामिल थे। लोगों ने 14 दिसंबर को कंबल वितरण हादसे में मरने वाले व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात की और उनसे उस दिन के बारे में जानकारी हासिल की उन्होंने मृतकों के परिजनों को दिलासा दिया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रही थी और आगे भी खड़ी रहेगी उन्होंने मृत व्यक्तियों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया इस मौके पर राज्य के इतने सारे मंत्रियों को अपने बीच पाकर पीड़ित परिवारों ने अपना दुख बयान किया और कहा कि हादसे के बाद आयोजकों में से कोई भी उनसे मिलने या उनकी खोज खबर लेने नहीं आया था तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने उनको दिलासा दिया और कहा कि उनको किसी भी तरह की जरूरत होगी तो पार्टी और राज्य सरकार उनके साथ है ।













