पश्चिम वर्धमान ए आई एम आई एम के प्रतिनिधिमंडल ने रेलपार के सिद्धिक ब्रिज का किया दौरा:
1 min read

*आसनसोल* :आसनसोल के रेलपार इलाके में स्थित सिद्दिक ब्रिज की जर्जर हालत को लेकर पश्चिम बर्धमान ज़िला ए आई एम आई एम ने जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आवाज उठाई थी । दरअसल यह एक बेहद महत्वपूर्ण ब्रिज है जिस पर रेलपार के विभिन्न हिस्सों का आवागमन निर्भर है । इसी ब्रिज की जर्जर हालत के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानी होती थी । पश्चिम बर्धमान ज़िला ए आई एम आई एम के अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में इस ब्रिज का हाल ही में मुयायना किया गया था और मरम्मत की मांग की गई थी। इन दिनों ब्रिज की मरम्मत का काम किया जा रहा है। रविवार रात को दानिश अजीज और उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने ब्रिज पर चल रहे काम का मुयायना किया । दानिश अजीज ने ब्रिज की मरम्मत को लेकर कुछ महत्त्वपूर्ण सलाह भी दी












