shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कंबल वितरण हादसे में घायल लोगों से मिलने आसनसोल जिला अस्पताल पंहूचा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल:

1 min read

*आसनसोल*   :कल आसनसोल के आर के डंगाल इलाके में शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई मरने वालों में एक 12 साल की बच्ची और 2 महिलाएं थी इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए थे जिनका इलाज आसनसोल जिला अस्पताल में चल रहा है आज कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि कल जो कुछ भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्य जनक था। उन्होंने कहा कि इसके लिए कहीं न कहीं इस कार्यक्रम के आयोजक जिमेदार थे क्योंकि जितने लोगों को कंबल दिया जाना था उससे कहीं ज्यादा लोगों को बुला लिया गया जिसकी वजह से यह यह हादसा हुआ उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते क्योंकि अगर वह यह कहते हैं कि इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी और शुभेंदु अधिकारी के आने की जानकारी नहीं दी गई थी तो शुभेंदु अधिकारी जब कार्यक्रम में आए थे तब पुलिस की तैनाती थी लेकिन उनके जाते ही पुलिस नदारद कैसे हो गई देवेश चक्रवर्ती ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार के पास पुलिस को डीए देने के लिए पैसे नहीं है इसलिए पश्चिम बर्दवान जिले में बराकर से लेकर बुदबुद तक पुलिस द्वारा सीपीवीएफ कर्मियों से वसूली कराई जाती है वही कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने भी कल के हादसे को दुर्भाग्यजनक कहा और इस घटना के लिए आयोजकों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहराया उनका कहना था कि जहां पर कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा था वहां पर पुलिस की तैनाती नहीं थी पुलिस आसपास के मुस्लिम इलाकों को पहरा देने में ज्यादा व्यस्त थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page