कंबल वितरण हादसे में मरने वाले और घायलों के परिजनों को राज्य सरकार की तरफ से दिए गए चेक:
1 min read


*आसनसोल* :आज आसनसोल के एसडीओ कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कल आसनसोल के आर के डंगाल क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ के कारण मरने वालों और घायलों के परिजनों को राज्य सरकार की तरफ से चेक प्रदान किए गए मरने वालों के परिवारों को दो दो लाख रुपए के चेक तो वहीं घायलों के परिजनों को 50 हजार के चेक प्रदान किए गए इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा उपस्थित थे इनके अलावा मेयर विधान उपाध्याय आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चैटर्जी इंद्रानी मिश्रा सहित पश्चिम बंगाल जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी उपस्थित थे । इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने कहा की कल जो भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था उन्होंने कहा कि एक बेहद छोटी सी जगह पर इतने सारे लोगों को बुलाकर कंबल दान करने के नाम पर लोगों का दिल जीतने की कोशिश की गई थी लेकिन अव्यवस्था के कारण हादसा हुआ जिससे तीन लोगों की मौत हो गई उन्होंने कहा कि भाजपा को बंगाल के लोगों और उनकी मानसिकता के बारे में कोई जानकारी नहीं है इसी वजह से कल यह हादसा पेश आया। उन्होंने बताया कि आज वह मरने वालों और घायलों के परिजनों से मिले और राज्य सरकार की तरफ से चेक प्रदान किए उन्होंने कहा कि भाजपा को इस तरह के कार्यक्रम करने का कोई अनुभव ही नहीं है और अव्यवस्था के कारण यह हादसा हुआ वही आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कानून की पेचिदगी है जिसे प्रशासन देखेगा। वहीं चेक लेने वाले लोगों का कहना था कि राज्य सरकार ने जिस तरह से उनके साथ खड़े रहते हुए उन्हें चेक प्रदान किया उससे उन्हें काफी राहत मिली है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनको कंबल वितरण कार्यक्रम में आने के लिए कहा था हादसे के बाद उनमें से किसी ने भी उनसे मुलाकात नहीं की












