shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कंबल वितरण हादसे पर दानिश अजीज ने दिया बयान कहा इस मामले पर नहीं होनी चाहिए राजनीति:

1 min read

*आसनसोल*    :पश्चिम बर्धमान ज़िला एआइएमआइएम अध्यक्ष दानिश अजीज ने कल आसनसोल के आरके डंगाल इलाके में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान हुए तीन लोगों की मौत पर भाजपा और टीएमसी दोनों दलों के नेताओं से कुछ तीखे सवाल पूछे हैं उन्होंने कहा कि कल की घटना आसनसोल नगर निगम के 27 नंबर वार्ड इलाके में हुई थी इस घटना के लिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम के 27 नंबर वार्ड के पार्षद चैताली तिवारी भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी कृष्णेंदु मुखर्जी और सबसे ज्यादा शुभेंदु अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि 5000 लोगों को कंबल बांटने की बात कही गई थी लेकिन उसके लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे जिस वजह से भगदड़ मच गई और  तीन लोगों की जान चली गई उन्होंने कहा कि 5000 लोगों को कंबल देने के लिए टोकन बांटे गए थे लेकिन पर्याप्त मात्रा में काउंटर नहीं बनाए गए थे जिस वजह से लोगों के बीच भगदड़ मच गई और आसनसोल के 3 निवासियों को अपनी जान गंवानी पड़ी उन्होंने इसके लिए भाजपा नेताओं को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय नेता असदुद्दीन ओवैसी के निर्देशानुसार पार्टी का जिला संगठन पीड़ितों के साथ है लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर टीएमसी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कल की घटना के बाद जो टीएमसी नेता पीड़ितों के परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कर रहे हैं वह तब कहां थे जब अवैध बालू से डंपरों की चपेट में आने से आसनसोल के तीन लोगों की मौत हो गई थी दानिश अजीज ने कहा कि इस दुखद घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए इसकी प्रशासन द्वारा निष्पक्ष तरीके से जांच की जानी चाहिए और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page