बस हादसे में घायल लोगों से मिला एआईएमआईएम का प्रतिनिधिमंडल:
1 min read
*आसनसोल* :आज पश्चिम बर्दवान ए आई एम आई एम का एक प्रतिनिधिमंडल आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचा और कल बस दुर्घटना में घायल मरीजों से मिला इसके साथ एक दुर्घटना में मरने वाले 2 लोगों के परिजनों के साथ भी इस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की इस प्रतिनिधिमंडल में पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज अधिवक्ता मेराज आलम हाजी अरशद शामिल थे इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए दानिश अजीज ने कहा कि आज पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम के प्रतिनिधि मंडल ने बस दुर्घटना में घायल लोगों के साथ मुलाकात की इसके साथ ही मरने वाले लोगों के परिजनों से भी मिले और उनको सांत्वना दें उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने इन लोगों को ए आई एम आई एम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का पैगाम दिया की पार्टी उनके साथ है इसके साथ ही उन्होंने घायलों के लिए और मृतकों के परिजनों के लिए प्रशासन की तरफ से मुआवजे की भी मांग की












