रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में हुआ ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम:
1 min read
*रानीगंज* :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से समय समय पर ट्रैफिक जागरुकता से जुड़े कार्यक्रम किये जाते हैं । इसी क्रम में आज रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में ट्रैफिक जागरुकता को लेकर एक कार्यक्रम हुआ । सेफ ड्राइव सेव लाईफ के बैनर तले रानीगंज रक्षक वेलफेयर सोसायटी द्वारा ट्रैफिक जागरुकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में बांकुड़ा बिकना रूरल हेल्थ अवेयरनेस आर्गेनाइजेशन के रानीगंज शाखा तथा रानीगंज ट्रैफिक गार्ड और रानीगंज पुलिस स्टेशन के सहयोग से किया गया। इस मौके पर पंजाबी मोड़ फाड़ी प्रभारी मानव घोष रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल एनसीसी से लेफ्टिनेंट कर्नल गणेश रजक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत तरबंगला मोड से पंजाबी मोड़ तक एनसीसी कैडेट ने एक रैली निकाली । इन कैडेट्स के हाथों में ट्रैफिक जागरुकता को लेकर स्लोगन लिखे बैनर थे । पंजाबी मोड़ इलाके में ट्रैफिक जागरूकता को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया जहां पुलिस के आला अधिकारियों ने और एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल ने सभी को ट्रैफिक नियमों के पालन का आग्रह किया और कहा कि एक सड़क हादसा किसी एक परिवार को पूरी तरह से तबाह कर सकता है इसलिए जब भी सड़क पर निकले ट्रैफिक नियमों का पालन करें खुद भी सुरक्षित रहें दूसरों को भी सुरक्षित रखें वही रानीगंज क्षेत्र के कई सीपीवीएफ कर्मियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया ।













