शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में हुई भगदड़ 3 की मौत कई घायल:
1 min read

*आसनसोल* :आज आसनसोल नगर निगम का 27 नंबर वार्ड अंतर्गत आरके डंगाल क्षेत्र में बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी आसनसोल पंहुचे । इस मौके यहां शिव चर्चा का भी आयोजन किया गया था । साथ ही यहां कंबल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। शुभेंदु अधिकारी के मंच छोड़ते ही कंबल लेने के लिए भगदड़ मच गई जिसमें तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें एक बच्ची भी है । इस घटना में कई लोग घायल भी हो गए । घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि शुभेंदु अधिकारी के इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तरफ से कोई अनुमति नहीं थी ।












