22 दिसंबर को आसनसोल में होगा सिनर्जी का आयोजन:
1 min read
*आसनसोल* :राज्य सरकार की पहल पर आसनसोल के रवींद्र भवन में 22 दिसंबर को सीनर्जी बैठक का आयोजन किया जाएगा.सोमवार को आसनसोल के कन्यापुर स्थित पश्चिम बर्दवान जिला शासक के कार्यालय में बैठक हुई.एस अरुण प्रसाद सहित पश्चिम बर्दवान के विभिन्न उद्योगपति और व्यवसायी बैठक में उपस्थित थे। ज्ञात हो कि सीनर्जी बैठक में उद्योगपतियों व व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक होगी । इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभू नाथ झा ने कहा कि पिछले साल यह सीनर्जी बैठक दुर्गापुर में हुई थी लेकिन इस बार आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अनुरोध पर इसे आसनसोल में किया जा रहा है उन्होंने कहा कि 22 तारीख को होने वाली इस बैठक में प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे जो इस क्षेत्र में उद्योग को बढ़ाने की दिशा में यहां के उद्योगपतियों के साथ समन्वय बनाएंगे उन्होंने कहा कि ईसीएल सेल और सीडब्ल्यू द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे और यहां के व्यापारियों और उद्योगपतियों से तालमेल बिठाया जाएगा ताकि इन संस्थानों की मांगों के अनुसार वह चीजों की आपूर्ति कर सकें वहीं साउथ बेंगल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सेक्रेटरी जनरल जगदीश बागड़ी ने कहा कि आज की इस बैठक में पश्चिम बर्दवान जिला शासक सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद थे वही चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी गण उपस्थित थे यहां पर यह फैसला हुआ कि 22 दिसंबर को रविंद्र भवन में इस बैठक का आयोजन किया जाएगा जिससे इस क्षेत्र के उद्योग को बढ़ावा मिल सके उन्होंने कहा कि 22 तारीख को होने वाले इस कार्यक्रम में पश्चिम बर्धमान जिला शासक उपस्थित रहेंगे इनके अलावा प्रशासन के कई आला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे












