सीतारामपुर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की उठ रही है मांग:
1 min read

*सीतारामपुर* :आसनसोल रेलवे डिवीजन में सीतारामपुर जंक्शन एक बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है । लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि रेलवे द्वारा इस स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है । इनका कहना है आसनसोल रेलवे डिवीजन के कई स्टेशनों में पूर्वा अग्निवीना जैसे महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है लेकिन सीतारामपुर को वंचित किया गया है। इस मुद्दे पर हाल ही में युवा भाजपा नेता टिंकू वर्मा के नेतृत्व में सीतारामपुर रेलवे स्टेशन के पास धरना भी दिया गया था। दरअसल सीतारामपुर के लोगों का कहना है यह एक बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है । रेलवे को इस स्टेशन से भरी राजस्व भी मिलता है फिर भी इस स्टेशन को बार बार वंचित होना पड़ता है। इनका कहना है की हाल ही जामताड़ा में पूर्वा का स्टॉपेज वारिया में अग्निविना का स्टॉपेज दिया गया कुमारडुबी में भी ट्रेन का ठहराव बनाया गया लेकिन सीतारामपुर जंक्शन को वंचित किया गया । इस संदर्भ में जब हमने भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि सीतारामपुर एक बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है । यहां से रोजाना लाखों के राजस्व की अदायगी होती है । इसके साथ ही सीतारामपुर जंक्शन पर एथोड़ा मेलेकोला सहित दस से ज्यादा पंचायत के निवासी निर्भर हैं । टिंकू वर्मा का कहना है कि रेलवे मेन और कार्ड लाइन पर कई स्टेशनों पर पूर्वा अग्निवीना जैसे ट्रेनों के स्टॉपेज दे सकती है तो आखिर सीतारामपुर को ही वंचित क्यों किया जा रहा है। इनका साफ कहना है कि जब तक सीतारामपुर के लोगों की जायज मांगों को मानते हुए महतवपूर्ण ट्रेनों के स्टॉपेज सीतारामपुर में नही दिए जाते वह जनता की आवाज उठाते रहेंगे ।












