shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में हाकरों ने किया आसनसोल डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन:

1 min read

*आसनसोल*     :हाल ही में रेलवे प्रबंधन द्वारा यह फैसला लिया गया है कि आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में हाकरी करने के लिए बाकायदा स्टॉल लेना होगा इसके लिए रेलवे को इन हॉकर्स द्वारा किराया भी देना होगा इसी के खिलाफ आज तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में सैकड़ों हाकर डीआरएम कार्यालय पहुंचे उन्होंने कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया इन लोगों ने केंद्र सरकार विरोधी और रेलवे विरोधी नारे लगाए और मांग की कि रेलवे स्टेशन परिसर में हाकरी करने से रोका न जाए । राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में डीआरएम को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।  इस संदर्भ में आई एनटीटी यूसी नेता राजू अहलूवालिया ने कहा की रेलवे के अधिकारी भाजपा की दलाली करते हैं और भाजपा पूंजीपतियों की दलाल है उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक निकम्मे प्रधानमंत्री हैं जिनका सिर्फ यही काम है कि किस तरह से पूंजीपतियों के हितों की रक्षा की जाए उन्होंने डीआरएम ऑफिस के सामने के मैदान में बन रहे शॉपिंग मॉल का हवाला देते हुए कहा कि रेलवे प्रबंधन रेलवे स्टेशन से हाकरों को हटा रहा है जबकि पूंजीपतियों के लिए इतना बड़ा परिसर मुहैया कराया जा रहा है उन्होंने साफ कहा कि हाल के कुछ चुनावों में पूरे देश में एक तस्वीर उभरकर सामने आई है वह यह कि गुजरात के अलावा भाजपा और कहीं जीत नहीं सकती हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी हार हुई है दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा की पराजय हुई इससे साफ जाहिर होता है कि पूरे देश में भाजपा विरोधी लहर शुरू हो गई है और 2024 में भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जाएगा उन्होंने कहा तब जो रेलवे अधिकारी भाजपा की दलाली कर रहे हैं वह कहां जाएंगे यह अभी से सोच लें राजू अहलूवालिया ने साफ कहा की रेलवे स्टेशन से हाकरों को किसी भी कीमत पर हटने नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी कहना है कि श्रमिक वर्ग होकर वर्ग के लोगों पर किसी तरह का अत्याचार तृणमूल कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके लिए जहां तक आंदोलन करना है पार्टी करेगी वहीं उन्होंने कहा कि इस पूरे आंदोलन में मंत्री मलय घटक और श्रमिक नेता अभिजीत घटक भी उनके साथ हैं और जरूरत पड़ी तो हाकरो के हितों की रक्षा के लिए रेलवे के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page