सामाजिक संस्था हमारा संकल्प ने लगाया बच्चों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर:
1 min read
*बर्नपुर* :बच्चों की शिक्षा से जुड़े सामाजिक संस्था हमारा संकल्प समय-समय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी विभिन्न तरह की परियोजनाएं लेती रहती हैं इसी क्रम में बर्नपुर के साउथ रोड स्थित हमारा संकल्प संस्था के कार्यालय में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जहां बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई ।

एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से पहुंचे चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की इस संदर्भ में संस्था के संस्थापक तथा कोलकाता रीजन के पीएफ आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा बच्चों को शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षण तो दिया जाता ही है इसके साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए संगीत चित्रांकन और योगाभ्यास भी कराया जाता है शिविर में दुर्गापुर से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की । उन्होंने बताया कि हर 3 महीने के अंतराल पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे शिविर में ब्लड ग्रुप ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर कान गले की जांच के साथ-साथ एलर्जी टेस्ट भी किया गया इस मौके पर 120 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई शिविर के आयोजन में संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह सचिव राजेश देवघरिया कोषाध्यक्ष मुनमुन राय राजेश रजक दोलन पाल सागर प्रसाद विक्रम पासवान मनोज कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई












