shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

इंटर जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, चित्तरंजन का परचम बीआरएस के सौरभ ने जीता गोल्ड:

1 min read

बर्नपुर :नई दिल्ली के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 09 दिसंबर से 11 दिसंबर तक इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम कंपटीशन 2022 /23 जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया था । इस प्रतियोगिता का आयोजन असम के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में किया गया था । इस प्रतियोगिता में बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, चित्तरंजन निवासी दसवीं कक्षा के छात्र सौरभ कुमार गिरि ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीत कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम एक बार फिर क्रीड़ा जगत के शीर्ष पटल पर जीत का परचम लहराया है। बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, चित्तरंजन के लिए यह गौरव एवं हर्ष की बात है। गौरवान्वित और ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए विद्यालय परिवार के साथ साथ प्राचार्य कुलजीत कौर ने सौरव की सफलता पर खुशी का इजहार किया और उन्हें भविष्य की सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दी है। दरअसल ईस्ट जोन के पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ उड़ीसा और असम राज्यों के 128 स्कूलों के 406 पुरुष प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसमें अंडर 17 एज ग्रुप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सौरव गिरी ने यह सफलता हासिल की है। इस प्रतियोगिता में 55 किलो वजन वाले प्रतिस्पर्धा में सौरभ ने हिस्सा लेकर जीत का डंका बजाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page