सामाजिक संस्था डिफेंडर्स ऑफ़ इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स काउंसिल की तरफ से हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन:
1 min read
जमुड़िया :सामाजिक संस्था डिफेंडर्स ऑफ़ इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स काउंसिल की तरफ से विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष पर रोबिन कोरा के माध्यम से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डि. के. साव की अध्यक्षता मे जामुरिया के मालोती पारा जबा मे राष्ट्रीय सम्मेलन किया गया I सम्मेलन मे मानव के अधिकार के प्रति जागरूकता पर प्रकाश डाला गया जिसमे बाल शोषण, महिला उत्पीड़न, श्रमिक शोषण बुजुर्गों पर अत्याचार बलात्कार, अपहरण तथा गैर क़ानून अपराध पर नियंत्रण करने के साथ ही समाज में भाई चारा बनाने की पहल पर ध्यान देने पर भी चर्चा की गई।

साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछड़े जातीयों पर ब्यंग करने को अपराध करार देते हुए उनपर कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया । लोगो को एक जुट होकर अपने अधिकार के लिये उठ खडे होने तथा अपराध मुक्त भारत बनाने हेतु संगठन से जुड़ने का आह्वान किया I वही दूसरी तरफ राज्य महिला सचिव राजश्री मुखोपाध्याय और बिहार के सचिव द्वारा संगठन से जुड़ने तथा संगठन की कार्यों पर प्रकाश डाला गया I संगठन द्वारा ठंड को ध्यान मे रखते हुवे मालोती पारा के जरूरत मंत लोगो मे 500 कम्बल बितरण किया गया I और सम्मान पत्र दिया गया तथा लक्ष्मण कुमार साह, बिंदु कश्यप और अपूर्ब माजी की वर्षगाठ मनाई गई । सम्मेलन मे , पश्चिम बंगाल, राज्य सचिव राजश्री मुखोपाध्याय
महाराष्ट्र युनिट अध्यक्ष,अमान कुमार शर्मा,
बिहार युनिट सचिव, बिंदु कुमार कश्यप
पश्चिम बंगाल अध्यक्ष,लक्ष्मण कुमार साह जसीडीह से सन्नी कुमार जमुई से रबि कुमार वर्णवाल और परमानन्द पंडित
राज्य सचिव, अवधेश साह
बर्धमान जिला उपाध्यक्षया, सरोज देवी
बर्धमान जिला अध्यक्ष, त्रिशूल कुमार
व अन्य सदस्य और पदाधिकारीगण उपस्थित थेI












