आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने रेलपार ट्रेडर्स एसोसिएशन के आंदोलन का किया समर्थन:
1 min read
*आसनसोल* :बीते 10 दिनों से भी ज्यादा आसनसोल के रेलपार इलाके में तकरीबन ढाई सौ से ज्यादा व्यापारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं दरअसल रेलवे द्वारा यहां से फ्रेट कॉरिडोर बनाया जाएगा जिसके लिए इनकी दुकानों को तोड़ने की बात कहीं गई है इन दुकानदारों का कहना है कि अगर इनकी दुकानों को बिना मुआवजा और पुनर्वास के तोड़ दिया गया तो यह लोग कहां जाएंगे आज आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल इन दुकानदारों से मिलने रेलपार डिपो पारा इलाके में पहुंचा और धरना मंच पर उनके आंदोलन को समर्थन दिया इस बारे में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू झा का कहना है कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स छोटे छोटे व्यापारियों के साथ खड़ा है केंद्र सरकार और राज्य सरकार जिसकी भी लापरवाही के कारण आज इन व्यापारियों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हुआ है उनकी अपील है कि इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि यह व्यापारी अपनी रोजी-रोटी से वंचित न हो उन्होंने कहा कि इन की दुकानें जिन भवनों में है उन भवनों के मालिकों को मुआवजा मिल चुका है लेकिन यह दुकानदार जो पिछले 40 या 50 वर्षों से यहां पर किराए पर रह कर अपना व्यापार कर रहे थे इनको कुछ भी नहीं मिला इसके लिए उन्होंने लैंड एक्विजिशन विभाग के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया उनका कहना है कि लैंड एक्विजिशन विभाग को चाहिए था कि वह मकान मालिकों किरायेदारों केंद्र सरकार और राज्य सरकार इन चारों को एक साथ बिठाकर बातचीत करवाती और बातचीत के जरिए समस्या का हल निकलता लेकिन पर्दे के पीछे क्या खेल हुआ यह किसी को नहीं पता कि इन किरायेदारों को कुछ पता भी नहीं चला और मकान मालिकों को मुआवजा मिल गया उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत जिला शासक से भी करेंगे












