मुल्ला हबीबुल शाकिर नामक बस चालक की मृत्यु से शोक में डूबा आसनसोल सिटी बस स्टैंड:
1 min read
आसनसोल* :रविवार को नवद्वीप से बस चलाकर आसनसोल आकर बस चालक मुल्ला हबीबुल शाकिर को अचानक शरीर में गर्मी महसूस होने लगी। वह थोड़ी देर बैठ गए । जैसे ही उनके मुंह पर पानी मारा गया उनकी तबीयत और बिगड़ गई उसके बाद उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल लेकर जाया गया । इस संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस श्रमिक यूनियन आईएनटीटीयूसी नेता राजू आहलूवालिया ने बताया कि चालक बहुत ही अच्छे स्वभाव के थे और काफी दिनों से बस चलाते थे। जैसे ही आईएनटीटीयूसी पदाधिकारियों को खबर मिली यूनियन के कर्मियों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया कुछ देर इलाज चलने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया राजू अहलूवालिया ने बताया कि उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को आसनसोल सिटी बस स्टैंड लाया गया जहां पर सभी सहकर्मियों ने उनको श्रद्धांजलि दी और अंतिम विदाई दी। मृतक बर्दवान का रहने वाला है । श्रमिक नेता राजू आहलूवालिया ने बताया कि यूनियन की तरफ से जितना हो सकेगा परिवार के लिए आर्थिक रूप से मदद जरूर किया जाएगा। बस मालिकों से भी बात चल रही है जो भी मुआवजा होगा उनके परिवार को जरूर दिया जाएगा दुख की घड़ी में श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी सदैव उनके साथ है।












