shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले सीमा दत्ता चटर्जी और अंशु सिंह को फासबेकी ने किया सम्मानित:

1 min read

*आसनसोल*   :हाल ही में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हुए राष्ट्रमंडल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दुर्गापुर की सीमा दत्ता चटर्जी और उनके कोच अंशु सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदकों का अंबार लगा दिया था ।

सीमा दत्ता चटर्जी ने 6 स्वर्ण पदक तो वही उनके कोच अंशु सिंह ने चार स्वर्ण पदक तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक अपने नाम किया आज आसनसोल के आश्रम मोड़ इलाके में स्थित एक निजी होटल में दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फासबेकी की तरफ से इन दोनों पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी संगठन के अध्यक्ष आरपी खेतान सचिव सचिन राय पवन गुटगुटिया विनोद गुप्ता गौरीशंकर अग्रवाल संजय तिवारी सहित विभिन्न चेंबरों के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

इस मौके पर इन दोनों खिलाड़ियों को संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद मिता राय ने स्वागत गान पेश किया इसके उपरांत फासबेकी के पदाधिकारियों ने उनको मोमेंटो दे कर और उत्तरीय पहना कर उनको सम्मानित किया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से इन दोनों खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है उससे उनको इन दोनों खिलाड़ियों पर गर्व है अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि भविष्य में आसनसोल नगर निगम की तरफ से इन को किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत होगी नगर निगम हमेशा उसके लिए तैयार है ।

वही नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक ने कहा कि भारत जैसे देश में जहां अंतरराष्ट्रीय पदक इतनी आसानी से नहीं आते वहां पर इन दोनों खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं यह बहुत बड़ी उपलब्धि है उन्होंने इसके लिए इन दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में आसनसोल नगर निगम की तरफ से किसी भी प्रकार के सहयोग की जरूरत होगी उसके लिए वह हमेशा तैयार हैं ‌‌।

वही सचिन राय आरपी खेतान ने भी अपने वक्तव्य में इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि के लिए इनकी भूरी भूरी सराहना की और कहा की भविष्य भविष्य में भी फासबेकी हमेशा इनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा और किसी भी प्रकार की जरूरत होगी उसके लिए संगठन हमेशा तैयार है । अपने वक्तव्य में सीमा दत्ता चटर्जी ने कहा कि जब वह राष्ट्रमंडल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शिरकत करने न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुई थी तभी फासबेकी की तरफ से उनको काफी सहयोग दिया गया था इसके लिए वह उनकी शुक्रगुजार है उन्होंने कहा कि उन पर और उनके कोच पर पूरे भारत की अपेक्षाओं का भार था और उनको बहुत खुशी है कि वह इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो सके उन्होंने कहा कि सभी का आशीर्वाद रहा तो आने वाले समय में वह और भी अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन जरूर करेंगी । वही सीमा दत्ता चटर्जी के कोच और राष्ट्रमंडल प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण पदक जीतने वाले अंशु सिंह ने कहा कि उनके सबसे कठिन समय में फासबेकी ने जिस तरह से उनका साथ दिया है उसके लिए वह उनके तहे दिल से शुक्रगुजार हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page