मानवाधिकार अब एक नाम ही बन कर रह गया है। हर तरफ मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है – फिरोज खान एफके:
1 min read
आसनसोल :प्रख्यात समाजसेवी और प्रसिद्ध बिजनेसमैन फिरोज खान एफके ने कहा कि आज 10 दिसंबर को पूरी दुनिया में मानवाधिकार दिवस मनया जा रहा है। ये सिर्फ एक फैशन और औपचारिकता हो गयी है क्योंकि मानवाधिकार का तो पूरी दुनिया में उल्लंघन हो रहा है। सालो भर यूक्रेन रूस, फलस्तीन इस्राइल और बहुत सारे देसो में जंग जारी है जहां पर इंसान के जान, माल, घर और जींदगी का रोजाना नुक्सान हो रहा है। जंग में कत्ल, बलात्कार लूट, सब आम हो गया है। हर तरफ मानवाधिकार का पुरी तरह से उल्लंघन हो रहा है। यूनाइटेड नेशन (यूएन), दुनिया के बड़े सिविल सोसाइटी, मानवाधिकार संगठन सब इस को रोकने में नाकाम है। फिर किस बात का मानवाधिकार दिवस मनया जा रहा है? जिन संगठनों से जुड़े लोग साल वर मानव अधिकार पर एक आवाज नहीं उठाते है, आज एक दिन मानवाधिकार दिवस मना रहे हैं।
साथ ही साथ फिरोज खान एफके ने बताया के आज पूरी दुनिया के लोग मानवाधिकार के उल्लंघन के खिलाफ सामने आएं और अपने आस पास होने वाले मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाएं और साल भर मानवाधिकार के लिए काम करें । उसके बाद 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पूरी दुनिया में धुम धाम से मनाएं, फिर मानवाधिकार दिवस मनाने की खुशी भी रहेगी और मकसद भी












