मैथन एलॉयज के संस्थापक और चेयरमैन तथा मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष चंद्र अग्रवाला ने पावर लिफ्टर सीमा दत्ता चटर्जी और अंशु सिंह को किया सम्मानित:
1 min read
*बराकर* :दुर्गापुर की पावर लिफ्टर सीमा दत्ता चैटर्जी तथा उनके कोच अंशु सिंह ने 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में हुए राष्ट्रमंडल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया । एक तरफ जहां सीमा दत्ता चैटर्जी ने 6 स्वर्ण पदक हासिल किया तो वहीं उनके कोच अंशु सिंह ने 4 स्वर्ण 3 रजत तथा 1 कांस्य पदक जीता । इन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन को सराहने तथा उनको उत्साहित करने के मकसद से मैथन एलाइज के संस्थापक सुभाष चंद्र अगरवाला ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें पश्चिम बर्धमान ज़िला शासक एस अरुण प्रसाद तथा रीजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर अजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। दोनो खिलाड़ियों को ही कार्यक्रम के दौरान पदक के द्वारा सम्मानित किया गया । वहीं मैथन के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष चंद्र अगरवाला ने दोनो खिलाड़ियों को 51 51 हजार रूपए की धनराशि देकर सम्मानित किया । आपको बता दें कि सीमा दत्ता चैटर्जी तथा उनके कोच अंशु सिंह को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मैथन एलाइज द्वारा प्रायोजित किया गया था । इस मौके पर सुभाष चंद्र अगरवाला ने कहा कि उनको इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बेहद गर्व है । उन्होंने बताया कि मैथन एलाइज हमेशा उभरते खिलाड़ियों को आर्थिक मदद देता रहा है ताकि वह इस क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर सकें । उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है की वह ऐसे दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से जुड़े हैं जिन्होंने विदेश में देश का नाम रौशन किया है। वहीं ज़िला शासक एस अरुण प्रसाद ने भी दोनो खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि सुभाष चंद्र अगरवाला हमेशा सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं । खासकर खिलाड़ियों को वह आर्थिक मदद देकर प्रोत्साहित करते हैं इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका भरपूर योगदान रहता है। उन्होंने इसके लिए सुभाष चन्द्र अगरवाला को धन्यवाद दिया और आशा जताई की भविष्य में भी इसी तरह से उनका सहयोग मिलता रहेगा। वही सीमा दत्ता चटर्जी ने कहा कि वह ऑकलैंड में इस तरह का प्रदर्शन करके बेहद खुश हैं और इसका पूरा श्रेय उन्होंने मैथन एलॉयज कंपनी और सुभाष चंद्र अग्रवाला को दिया उन्होंने कहा कि जिस तरह से हर कदम पर सुभाष चंद्र अग्रवाला ने उनको और उनके कोच को सहयोग किया है उसे वो जिंदगी भर नहीं भूल सकती और वह उन्हें पिता तुल्य मानती हैं वही अंशु सिंह ने भी सुभाष चंद्र अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी लेकिन जिस तरह से सुभाष चंद्र अग्रवाला उनके साथ खड़े हुए यह उन्हीं की वजह से संभव हुआ कि उन्होंने ऑकलैंड पर इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया इसके साथ ही उन्होंने सीमा दत्ता चैटर्जी को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने हमेशा उनको प्रोत्साहित किया है दूसरी तरफ कार्यक्रम में मौजूद रीजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर अजय कुमार सिंह ने भी सुभाष चंद्र अग्रवाल को इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी शख्सियत ही ऐसी है कि वह हमेशा दूसरों के काम आते हैं और यही वजह है कि वह बहुत जल्द लोगों के दिलों में उतर जाते हैं उन्होंने कहा कि जब से सुभाष चंद्र अग्रवाला उनकी संस्था हमारा संकल्प से जुड़े हैं संस्था के कार्य में भी काफी तेजी आई है












