वाणिज्यिक संगठन फासबेकी की तरफ से किया जाएगा सीमा दत्ता चटर्जी और अंशु सिंह को सम्मानित:
1 min read
*आसनसोल* :हाल ही में न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दुर्गापुर की गृहणी सीमा दत्ता चटर्जी और उनके कोच अंशु सिंह ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रौशन किया सीमा दत्ता चटर्जी ने देश का नाम रोशन करते हुए छह स्वर्ण पदक हासिल किए वहीं उनके कोच अंशु सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया सीमा दत्ता चटर्जी ने 63 किलो m1 विभाग में इक्विप्ड बेंच प्रेस क्लासिक बेंच प्रेस स्क्वाट बेंच प्रेस डेडलिफ्ट सहित ओवरऑल स्पर्धाओं में भी स्वर्ण पदक हासिल किया इस तरह से दुर्गापुर की इस युवती ने न सिर्फ अपने शहर दुर्गापुर बल्कि पूरे दक्षिण बंगाल और भारत का नाम दुनिया भर में रौशन किया। दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फौसबेकी शुरू से ही सीमा दत्ता चटर्जी और उनके कोच अंशु सिंह को हर तरह से बढ़ावा देता रहा है अब जबकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया है तो संस्था की तरफ से शनिवार को आसनसोल के एक निजी होटल में उनको सम्मानित किया जाएगा इस संदर्भ में फोसबेकी के पदाधिकारियों सचिन राय विनोद गुप्ता आदि ने बताया की सीमा दत्ता चटर्जी और अंशु सिंह के इस बेहतरीन प्रदर्शन से न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन हुआ है इसलिए उन दोनों को संगठन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा ताकि आने वाले समय में और भी ऊंचे स्तर की प्रतियोगिताओं में देश का नाम रौशन कर सकें।













