रेलपार के सैकड़ों लोगों ने थामा एआईएमआईएम का दामन:
1 min read
*आसनसोल* :आज ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन या ए आई एम आई एम के पश्चिम बर्धमान यूनिट की तरफ से जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आसनसोल के रेलपार इलाके के ओके रोड ऑटो स्टैंड क्षेत्र में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर विभिन्न वार्डों से आए सैकड़ों लोगों ने ए आई एम आई एम का दामन थाम लिया इस मौके पर दानिश अजीज ने कहा कि आज आसनसोल नगर निगम के 21 25 26 28 नंबर वार्डों से सैकड़ों लोगों ने एआईएमआईएम का दामन थाम लिया उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि लोगों के बीच ए आई एम आई एम की स्वीकार्यता बढ़ रही है लोगों को समझ में आ रहा है कि अगर कोई एक पार्टी है जो उनके हितों की रक्षा कर सकती है और उनकी जरूरतों का ख्याल रखते हुए नीति निर्धारण कर सकती है तो वह एआईएमआईएम है उन्होंने बताया की आज सैकड़ों की तादाद में रेल पार्क के नौजवानों महिलाओं पुरुषों बुजुर्गों ने उनके संगठन का दामन थाम लिया उन्होंने दावा किया कि अगर जनता का इसी तरह से साथ मिलता रहा तो आने वाले समय में ए आई एम आई एम सफलता की नई बुलंदियों को छू लेगा और जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा ।













