आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने यातायात नियमों का पालन करने की ली शपथ:
1 min read
*आसनसोल* :राज्य सरकार की तरफ से सड़क हादसों को शून्य पर लाने की कोशिश की जा रही है कुछ सालों पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पूरे राज्य में सेफ ड्राइव सेव लाइफ नामक एक परियोजना की शुरुआत की गई थी जिसका उद्देश्य था कि राज्य भर में हो रहे सड़क हादसों को कम से कम किया जाए हो सके तो उन्हें शुन्य पर लाया जाए इसके लिए प्रशासन की तरफ से विभिन्न संगठनों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वह भी इस दिशा में पहल करें इसी क्रम में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से चेंबर के सभी सदस्यों को एक शपथ पाठ करवाया गया इस शपथ पाठ में चेंबर के सभी सदस्यों ने आठ नियमों को सदा पालन करने का शपथ लिया इसमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना यातायात नियमों का पालन करना और परिवार के दूसरे सदस्यों से भी करवाना शराब पीकर वाहन न चलाना जैसे कुछ अति महत्वपूर्ण शपथ वाक्य थे। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम बगड़िया और सचिव शंभू नाथ झा के नेतृत्व में चेंबर के सभी सदस्यों ने इस शपथ पत्र को पाठ किया













