shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के धरना मंच पर पहुंचे डिप्टी मेयर अभिजीत घटक आंदोलनकारियों के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा:

1 min read

*आसनसोल*   :रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से अपनी दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए जो धरना दिया जा रहा है वह आज दसवें दिन में प्रवेश कर गया इनका कहना है कि रेलवे द्वारा उनके इलाके से जो फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है इससे उनको कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उनको अपनी जगह से हटाने से पहले उनको मुआवजा और पुनर्वास देना होगा ।

इसी मुद्दे पर बीते 10 दिनों से रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले तकरीबन 300 से ज्यादा व्यापारी धरना दे रहे हैं हाल ही में रेलवे द्वारा बुलडोजर भेजकर इन दुकानों को तोड़ने की एक कोशिश की गई थी लेकिन व्यापारी बुलडोजर के सामने खड़े हो गए जिससे रेलवे अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा था ।

आज आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक धरना मंच पर पहुंचे उनके साथ आसनसोल नगर निगम के एम एम आई सी गुरदास चटर्जी 30 नंबर वार्ड के पार्षद गोपा हलदर उत्पल सिन्हा फनसबी आलिया भानु बोस भी थे। धरना मंच से अपना वक्तव्य रखते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि जिस तरह से रेलवे प्रबंधन यहां के व्यापारियों को हटाने की कोशिश कर रहा है वह सही नहीं है उन्होंने रेलवे की इस कोशिश की कड़ी निंदा की और कहा कि यहां के व्यापारियों की मांग सर्वथा जायज है उन्होंने कहा कि प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस इन व्यापारियों के साथ है और उनको कोई नुकसान होने नहीं देंगे उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस मुद्दे पर रेलवे प्रबंधन के साथ तृणमूल कांग्रेस के आला नेताओं की बातचीत हुई है और आगे भी रेलवे प्रबंधन के साथ यह बातचीत जारी रहेगी जब तक व्यापारियों की मांगों के अनुसार मुआवजा और पुनर्वास नहीं दिया जाता तब तक यहां से 1 पत्थर को भी हटाने नहीं दिया जाएगा अभिजीत घटक ने साफ कहा कि तृणमूल कांग्रेस इन आंदोलनकारियों के साथ है और उनको कोई नुकसान पहुंचे नहीं दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page