मवेशी तस्करी मामले में आज फिर हुए अनुब्रत मंडल आसनसोल सीबीआई अदालत में पेश 22 तारीख को होगी अगली सुनवाई:
1 min read
*आसनसोल* :मवेशी तस्करी के आरोपी अनुब्रत मंडल को आज फिर से आसनसोल की सीबीआई अदालत में पेश किया गया जहां उनके वकील ने जमानत के लिए अर्जी नहीं डाली अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 22 दिसंबर तय की है 22 दिसंबर तक अनुब्रत मंडल को आसनसोल जेल में ही रहना पड़ेगा । अनुब्रत मंडल के वकील सोमनाथ चटर्जी ने कहा कि आज उनके पक्ष की तरफ से अनुब्रत मंडल की जमानत की अर्जी नहीं डाली गई थी क्योंकि यह मामला कोलकाता उच्च न्यायालय में लंबित है सीबीआई ने अपनी तरफ से जिरह की और अदालत ने 22 तारीख अगली सुनवाई की तारीख मुकर्रर कर दी उन्होंने बताया कि सीबीआई द्वारा चार्जशीट का कुछ हिस्सा अनुब्रत मंडल के वकीलों को सौंपा गया है वहीं मंडल को गिरफ्तार करते समय जो मोबाइल जब्त किए गए थे मोबाइल को लेकर अभी भी जांच जारी है इसलिए अभी तक वह मोबाइल वापस नहीं आए हैं वही भोले बोम राइस मिल के अकाउंट को फ्रिज करने को लेकर भी अगली सुनवाई 22 दिसंबर को ही होगी












