सहारा कंपनी के एजेंटों और निवेशकों ने सौंपा पश्चिम बर्दवान जिला शासक को ज्ञापन:
1 min read
*आसनसोल* :आज सहारा कंपनी में निवेश करने वाले निवेशकों और जिनके माध्यम से उन्होंने निवेश किया था उन एजेंटों ने एकत्रित होकर एक रैली निकाली और पश्चिम बर्दवान जिला शासक को एक ज्ञापन सौंपा बीएनआर भवन के सामने से यह रैली निकली और पश्चिम बर्दवान जिला शासक दफ्तर तक गई वहां पर इन्होंने जिला शासक को एक ज्ञापन सौंपा इससे पहले बीएनआर भवन के सामने इन्होंने एक पथ सभा की । इस मौके सहारा के एजेंटों ने कहा कि जो भी गड़बड़झाला हुआ उसमें उनकी क्या गलती थी उन्होंने कंपनी के नियमानुसार निवेशकों से पैसे लिए और उनको कंपनी में जमा किया ऐसा तो नहीं है कि उन्होंने वह पैसा अपने पास रख लिया हो उन्होंने बाकायदा वह पैसा कंपनी में जमा किया लेकिन आज परिस्थिति ऐसी हो गई है कि लोग उन्हें एजेंटों को संदेह की नजर से देखते हैं रिश्तेदार तक उनसे संबंध रखना नहीं चाहते उन्होंने कहा कि जब उनकी कोई गलती है ही नहीं तो उनके साथ इस तरह का बर्ताव क्यों किया जा रहा है












