राज्यसभा मनोनीत सदस्य राम शकल पहुंचे हमारा संकल्प कार्यालय बच्चों को किया उत्साहित:
1 min read
*बर्नपुर* :रविवार को बर्नपुर के सामाजिक संस्था हमारा संकल्प के कार्यालय में राज्यसभा के मनोनीत सदस्य राम शकल पहुंचे यहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और अपने जीवन के अनुभव को उनके साथ साझा किया राम शकल ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में बच्चों को बताया और उनको आने वाले जीवन के लिए उत्साहित किया इस मौके पर हमारा संकल्प के संस्थापक अजय कुमार सिंह वरिष्ठ सलाहकार और सदस्य तथा व्यवसायी पवन कुमार गुटगुटिया सचिव राजेश देवघरिया कोषाध्यक्ष मुनमुन राय ह्रदय चौबे राजेश रजक सहित हमारा संकल्प के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान हमारा संकल्प संस्था के 16 बच्चों ने संयुक्त रूप से रूबिक क्यूब को सिर्फ 2 मिनट से भी कम समय में व्यवस्थित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया अजय सिंह ने दावा किया कि हमारा संकल्प के बच्चे 40 सेकंड में रूबिक क्यूब व्यवस्थित करने में माहिर हैं राम शकल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव से हुई थी उसके बाद छठी कक्षा में पढ़ने के लिए उनको 16 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था वह भी पैदल उन्होंने कई वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छात्रावास में रहकर पढ़ाई की 10 वर्षों तक वह आरएसएस के प्रचारक के तौर पर काम करते रहे उन्होंने 6 बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ा जिसमें 3 बार उनको जीत हासिल हुई और अन्य तीन बार बहुत कम अंतर से उनको पराजय का सामना करना पड़ा 2018 में राम शकल राज्यसभा सदस्य के तौर पर मनोनीत किए गए अजय सिंह ने कहा कि राज्यसभा सदस्य राम शकल आसनसोल मैं किसी कार्य से आए थे इस अवसर पर उनको कार्यालय में आमंत्रित किया गया अजय सिंह ने कहा कि उनके आमंत्रण को स्वीकार करते हुए रामसकल ने हमारा संकल्प कार्यालय आकर बच्चों को उत्साहित किया जिसके लिए वह कृतज्ञ है












