जल्द चालू होगा साईकिल स्टैंड पर क्यू आर कोड:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल नगर निगम साइकिल स्टैंड पर क्यूआर कोड लॉन्च कर रहा है.बहुत जल्द यह सेवा शुरू की जा रही है. आसनसोल नगर निगम के मेयर इन काउंसिल गुरदास चटर्जी ने मंगलवार को यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि नगर निगम की तरफ से साईकिल स्टैंड पर क्यू आर कोड लागू किया जाएगा । उन्होने बताया कि इससे स्टैंड की गतिविधियों पर नज़र रखने में आसानी होगी । गुरूदास चैटर्जी ने बताया कि अक्सर यह शिकायत मिलती है कि स्टैंड पर आने वाले लोगों से तय रेट से ज़्यादा पैसे लिए जाते हैं । इसपर नज़र रखने के लिए क्यू आर कोड लागू किया जाएगा जिससे जो तय रेट है उसीके अनुसार पैसे लिए जाएं












