रूपा कन्फेशनरी प्राइवेट लिमिटेड कारखाने में जोरदार प्रदर्शन:
1 min read
जमुड़िया :मजदूरों को उचित मजदूरी नही मिलने एवं सिर्फ 15 दिन ही काम दिए जाने सहित अन्य विषयों को लेकर रूपा कन्फेक्शनरी प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को जमुरिया स्थित निंघा पेट्रोल पंप के समीप रूपा कन्फेक्शनरी प्राइवेट लिमिटेड बिस्किट फैक्ट्री के सामने कारखाने के श्रमिकों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया । मजदूरों का आरोप है कि उनको सिर्फ 15 दिन ही काम दिया जा रहा है। उन लोगों की मांग है उन्हें 24 दिन काम दिया जाए। साथ ही मजदूरी 305 रुपए से बढ़ाने की भी मांगे की गई। इनका कहना है कि कई बार प्रबंधन से इस बारे में बात की गईं हैं लेकिन मैनेजमेंट इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इनका आरोप है कि प्रशासनिक बैठक के बावजूद भी जो तय हुई थी वह मजदूरी भत्ता भी उनको नहीं मिल रहा है । इसलिए मजबूरन श्रमिकों को गेट के सामने मैनेजमेंट के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है । उनका कहना है कि वह लोग चाहते हैं कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए












