पंजाबी मोड़ फांड़ी पुलिस ने ईसीएल के फर्जी चालान बनाने के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार:
1 min read

*रानीगंज* :सोमवार रात रानीगंज थाना अन्तर्गत पंजाबी मोड़ चौकी की पुलिस को काशीपुरडंगा से ईसीएल चालान का नकल करने की शिकायत मिली थी । इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए
ईसीसीएल के कोयला आपूर्ति चालान में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में ज्ञात हुआ है कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात काशीपुरडांगा इलाके में छापेमारी की, उस समय ये दोनों युवक फर्जी चालान से कोयले की तस्करी का प्रयास कर रहे थे. मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने रानीगंज के काशीपुर क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय बिट्टू शर्मा व झारखंड के रानीगंज के हुसैन नगर निवासी 22 वर्षीय मुदासिर आलम को फर्जी चालान सहित गिरफ्तार कर लिया. इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने फर्जी चालान सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की शुरुआती धारणा यह थी कि वे ईसीएल के चालान जमा करके और उन चालानों की नकल करके कोयला तस्करी के गिरोह में शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपीयों को मंगलवार को आसनसोल जिला न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के लिए पुलिस हिरासत की मांग की है। पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि इसके पीछे और कौन कौन शामिल है












