आसनसोल आर्टिस्ट वेलफेयर सोसायटी ने किया क्लासिकल शाम का आयोजन:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल आर्टिस्ट वेलफेयर सोसायटी की तरफ से आज आसनसोल के बीएनआर मोड़ स्थित रवींद्र भवन में एक क्लासिकल शाम का आयोजन किया गया । इस संदर्भ मे संगठन के सचिव संदीप कुमार घोष ने बताया कि आज आसनसोल आर्टिस्ट वेलफेयर सोसायटी की तरफ शास्त्रीय संगीत की एक शाम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मकसद आसनसोल की जनता को भारत की उस विशाल धरोहर के बारे में जानकारी देना है जो धीरे धीरे हाशिए पे जा रहा है । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आसनसोल के कलाकार तो होंगे ही उनके साथ कोलकाता के भी कलाकार रहेंगे । यह कार्यक्रम एक ऐसा मौका देगा जिससे कोलकाता और आसनसोल के कलाकारों के बीच संस्कृति और कला का आदान प्रदान हो सके । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कोलकाता की सुरंजना बासु वहीं आसनसोल के अर्घ्य चक्रवर्ती मोहन विनय जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे ।












