विधायक अग्निमित्रा पाल के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के खिलाफ उषा ग्राम में भाजपा का प्रदर्शन:
1 min read
*आसनसोल* :आज आसनसोल के उषा ग्राम इलाके में भाजपा कर्मियों की तरफ से पथावरोध किया गया बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की इस संदर्भ में पत्रकारों को जानकारी देते हुए भाजपा मंडल 3 के महासचिव अपूर्व राय ने कहा कि 3 दिसंबर को डायमंड हारबर में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की सभा थी उसके पहले 2 दिसंबर की रात को ही सभा स्थल पर मंच को तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा तोड़ दिया गया था लेकिन फिर से 3 दिसंबर को सुबह उस सभा मंच को बनाया गया उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडे इतने पर भी शांत नहीं हुए और पूरे बंगाल से जो भाजपा कार्यकर्ता बसों में और अन्य वाहनों में भरकर सभा स्थल की तरफ जा रहे थे उन वाहनों में तोड़फोड़ की गई और भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा पीटा गया जब आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल घटनास्थल पर पहुंची तो उनके साथ भी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बहस की और उनको भी परेशान किया उसके बाद विधायक के खिलाफ गैर जमानती धारा में झूठा मामला दर्ज कर दिया गया इसी के खिलाफ आज आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा के चारों मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा ऊषाग्राम इलाके में विरोध प्रदर्शन किया गया । उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने फैसला लिया था कि जब तक अग्निमित्रा पाल के खिलाफ झूठे मामले वापस नहीं लिए जाते हैं वह नहीं उठेंगे लेकिन कुछ देर बाद पुलिस प्रशासन द्वारा अनुरोध किए जाने और अवरोध के कारण आम जनता को हो रही परेशानी के मद्देनजर उन्होंने अपना आंदोलन वापस ले लिया












