अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन आसनसोल शाखा की तरफ से हुआ प्रदर्शनी का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन आसनसोल शाखा के द्वारा आज राहा लेन के रानी सती दादी मंदिर में बच्चों के बीच मॉन्यूमेंट्स कंपटीशन रखा गया। जिसके द्वारा बच्चों को हमारे प्राचीन इतिहास के बारे में जानने का मौका मिला और उनको नया कुछ करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हमारे प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख कृति खेतान, हेरिटेज स्कूल के प्रिंसिपल नीलम सपरा सचिव रेखा गाड़ीवान और मुकेश अग्रवाल मौजूद थे।

मुकेश अग्रवाल ने बाल विकास की टीम को गुप्त दान भी दिया ताकि वह आगे भी बच्चों के लिए कुछ नया लेकर आ सके।
इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए तारा मस्करा की तरफ से गिफ्ट स्पॉन्सर किया गया ।
बच्चों के बीच मॉन्यूमेंट्स मेकिंग कार्यक्रम अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के बाल विकास के टीम के द्वारा किया गया जिसमें बाल विकास प्रमुख सिल्की मस्करा , सह प्रमुख तारा मस्करा और प्रियंका जी अग्रवाल का बहुत बड़ा योगदान रहा।
साथ ही वहां मौजूद थे बबीता केडिया, निर्मला गुटगुटिया , बिंदु अग्रवाल रश्मि अग्रवाल,प्रीति खेमानी और बहनों के सहयोग से यह पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ ।












