बांगला मोदेर गर्बो शीर्षक मेले में कलाकार बांध रहे हैं समां:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल के ईवलीन लॉज मैदान में बांग्ला मोदेर गर्बो शीर्षक मेले का आयोजन किया गया है इस बारे में तथ्य विभाग के अधिकारी कल्पेंदु मुखर्जी ने कहा के इस मेले को लेकर यहां की जनता में काफी उत्साह है कोलकाता से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखकर सभी अभिभूत हैं उनकी प्रस्तुतियां देखकर सब मंत्रमुग्ध हो रहे हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि इस मेले के जरिए स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिल रहा है उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से नई पीढ़ी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पश्चिम बंगाल के योगदान के बारे में भी बताया जा रहा है इस बारे में एक प्रदर्शनी लगाई गई है जिसके जरिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बंगाल के योगदान को दर्शाया गया है जिससे कि आने वाली पीढ़ी इस बारे में जागरूक हो सके । उन्होंने बताया कि आसनसोल के जनता मैं इस मेले को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है












