shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने किया संवाददाता सम्मेलन रेलपार में बनने वाले फ्रेट कॉरिडोर को लेकर मंत्री मलय घटक के दावे का किया खंडन:

1 min read

*आसनसोल*   :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया यहां उन्होंने आसनसोल के रेलपार इलाके में रेलवे द्वारा बनाए जाने वाले फ्रेट कॉरिडोर को लेकर कुछ बातें प्रेस मीडिया के सामने रखी उन्होंने बताया कि कल आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक आसनसोल के रेलपार ट्रेडर्स द्वारा दिए जा रहे धरना मंच पर जाकर केंद्र सरकार पर इन व्यापारियों के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ने का आरोप लगाया था जितेंद्र तिवारी ने कहा कि मंत्री मलय घटक का यह दावा सरासर गलत है कि केंद्र सरकार बुलडोजर चलाकर इनके घरों को तोड़ रही है उन्होंने कहा कि जब रेलवे द्वारा यहां पर फ्रेट कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया गया था उस फैसले में जिन जिन राज्यों से यह फ्रेट कॉरिडोर गुजरेगा उन राज्यों के मुख्य सचिव भी शामिल थे उन्होंने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण करने का दायित्व उन जिलों के जिला शासकों को दिया गया था जिन जिलों से इस फ्रेट कॉरिडोर को गुजरना है जितेंद्र तिवारी ने पूछा कि जब इस फ्रेट कॉरिडोर का मैप बनाया जा रहा था तब आपत्ति क्यों नहीं की गई तब क्या मंत्री मलय घटक या स्थानीय प्रशासन को पता नहीं था कि यहां पर सैकड़ों दुकानें हैं जिन पर इन व्यापारियों की रोजी-रोटी निर्भर है तब सहमति प्रदान क्यों की गई उन्होंने कहा कि एक तरफ आप बंद कमरों में रेलवे प्रबंधन के साथ बैठक कर रहे हैं और फ्रेट कॉरिडोर बनाने के लिए जमीन देने पर सहमति जता रहे हैं और दूसरी तरफ धरना मंच पर जाकर व्यापारियों को यह कहकर उकसा रहे हैं की केंद्र की भाजपा सरकार व्यापारियों के घर तोड़ रही है उन्होंने कहा कि कोलकाता में जैसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऐतराज जताने पर मेट्रो के रूट में परिवर्तन किया गया था यहां भी वैसा क्यों नहीं करवाया गया उन्होंने साफ कहा कि ऐसा करके मंत्री मलय घटक ने गलत बयानी की है वहां के व्यापारियों और आसनसोल की जनता को उन्होंने भ्रमित करने का प्रयास किया है जितेंद्र तिवारी ने राज्य सरकार तथा तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा की बुलडोजर चलाने की संस्कृति भाजपा की नहीं है यह तृणमूल कांग्रेस की संस्कृति है उन्होंने कहा कि तब व्यापारियों के लिए दर्द कहां गया था जब रेलपार में तृणमूल सरकार परिचालित प्रशासन ने लोगों के घर तोड़े थे उन्होंने कहा कि बंगाल में प्रशासन ही नहीं तृणमूल कांग्रेस भी बुलडोजर चलाती है उदाहरण के लिए उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे तमाम वीडियो हैं जिनमें यह देखा जा रहा है कि 2 मई 2021 के बाद तृणमूल कांग्रेस द्वारा बंगाल के कई इलाकों में भाजपा के पार्टी कार्यालयों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया जितेंद्र तिवारी ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में जो सरकार चल रही है वह आम जनता पर बुलडोजर नहीं चलाती वह देशद्रोहियों पर बुलडोजर चलाती है । उन्होंने कहा कि आसनसोल में मेयर तृणमूल कांग्रेस के हैं आसनसोल उत्तर के विधायक तृणमूल कांग्रेस के हैं अब तो सांसद भी तृणमूल कांग्रेस के हो गए हैं फिर भी इस तरह के हालात पैदा क्यों हो रहे हैं आसनसोल के टीएमसी सांसद संसद में इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाते जब वह मेयर थे तब रेलवे की हिम्मत नहीं हुई थी कि वह किसी का घर तोड़ सके उन्होंने कहा कि आसनसोल के सांसद ने अभी हाल ही में एक नाटक किया था वह नाटक करें उसमें कोई गलत बात नहीं है लेकिन कम से कम वह आम जनता के साथ तो नाटक न करें । वहीं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा भ्रष्टाचार में आरोपी पार्थो चटर्जी मानिक भट्टाचार्य को बचाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है अगर वह इस मामले में पाक साफ हैं तो इस मुद्दे पर वह उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय का दरवाजा क्यों नहीं खटखटा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page