केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री ने किया संवाददाता सम्मेलन कहा निष्पक्ष पंचायत चुनाव करवाना राज्य की जिम्मेदारी:
1 min read
*आसनसोल* :केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल परमेश्वर पाटिल बंगाल के दौरे पर हैं आज उन्होंने आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उनके साथ कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे कृष्णेन्दु मुखर्जी विधायक लक्ष्मण घोरुई सुब्रतो मिश्रा भी थे इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए उन्होंने कहा कि अपने 3 दिनों के पश्चिम बर्दवान प्रवास के दौरान उन्होंने पाया कि यहां पर अभी भी पंचायत के क्षेत्र में काफी काम करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पैसे तो भेजती है लेकिन यहां पर धरातल पर उस पैसे का इस्तेमाल नहीं होता उन्होंने कहा कि जिन जिन पंचायतों में खामियां पाई जाएंगी उन पर संविधान के अनुसार जो भी प्रावधान है उसके तहत कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता की भलाई के लिए पैसे भेजती है लेकिन उसे जनता तक पहुंचने नहीं दिया जाता यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वही आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह भाजपा की अंदरूनी रणनीति का हिस्सा है जिसे वह अभी सबके सामने प्रस्तुत नहीं कर सकते लेकिन उन्होंने कहा कि उनका पूरा भरोसा है कि भाजपा पंचायत चुनाव में एक कड़ी टक्कर दे सकेगी उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है यहां पर सभी को निर्भय तरीके से मतदान करने का अधिकार है और यह पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह एक निष्पक्ष चुनाव करवाने में चुनाव आयोग की मदद करें उन्होंने कहा कि पंचायती राज्य मंत्री के तौर पर वह पंचायत के विकास को लेकर कार्यवाही कर सकते हैं लेकिन निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है पंचायत चुनाव से पहले बंगाल के जगह जगह से बम और हथियार बरामद होने की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि यह भी राज्य सरकार को ही देखना है क्योंकि कानून व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है इसमें केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं होती












