मंत्री मलय घटक ने राहा लेन में टीएमसीपी के नए कार्यालय का किया उद्घाटन:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल के राहा लेन इलाके में मंत्री मलय घटक द्वारा तृणमूल छात्र परिषद के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया । मलय घटक ने फीता काट कर इस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री मलय घटक के अलावा पार्षद तथा आसनसोल बीबी कालेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु अनिमेष दास छात्र नेता अभिनव सहित बड़ी संख्या में टीएमसीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यालय का उद्घाटन कर मंत्री मलय घटक ने कहा कि छात्र ही किसी भी राजनीतिक दल का भविष्य होते हैं। इसलिए राज्य की मुख्य्मंत्री ममता बनर्जी हमेशा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहती हैं । ममता बैनर्जी खुद भी छात्र नेता रह चुकी हैं इसलिए वह छात्रों की असुविधाओं से वाकिफ हैं। वहीं विरोधियों की तरफ से किए जा रहे प्रचार को लेकर उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता जागरूक है । वह जानती है कौन सही मायनों में उनके साथ हैं और कौन सिर्फ बातें करते हैं । ममता बनर्जी के नेतृत्व ने पूरे प्रदेश में विकास के जो कार्य किया है वह किसी से छुपा नहीं है इसलिए विरोधियों के कुछ भी कहने से जनता भ्रमित नहीं होगी












