रेलपार में अन्य पार्टियों से आए कई लोगों ने थामा टीएमसी का दामन:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल के रेलपार के जहांगीरी मोहल्ले में अलग-अलग पार्टियों को छोड़कर कई लोग तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. शनिवार को उन्हें पार्टी का झंडा देकर औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया गया। इस समारोह में कानून और श्रम मंत्री मलय घटक भी मौजूद थे । आज टीएमसी में शामिल होने वाले कई लोग कांग्रेस और एमआईएम छोड़कर तृणमूल में शामिल हुए । वहीं तृणमूल कांग्रेस आसनसोल के रेल पर इलाके में जरूरतमंदों के साथ खड़ी हुई।शनिवार को एक कार्यक्रम के जरिए 300 पीड़ितों को कंबल बांटे गए।इस कार्यक्रम में कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक मौजूद थे । इसके अलावा कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने एक क्लब का भी उद्घाटन किया । इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मलय घटक ने कहा कि लोगों ने सभी राजनीतिक दलों को देख लिया । वाम फ्रंट ने बंगाल में 34 सालों तक लोगों को बरगलाकर राज किया । तो वहीं पीछले 9 सालों से केन्द्र की बीजेपी सरकार को लोगों की रोजमर्रा की असुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है । उन्होंने कहा कि आज महंगाई अपने सबसे चरम बिंदु पर है लेकिन केन्द्र सरकार एक के बाद एक राष्ट्रीय संसाधनों को निजी हाथों में बेच रही है। अगर इस के खिलाफ कोई संघर्ष कर रहीं हैं तो वह हैं ममता बनर्जी। उन्होने उपस्थित लोगों से इस संघर्ष में ममता बनर्जी के हाथों को मजबूत करने का अनुरोध किया ।












