shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम की तरफ से शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर किया गया उन्हें याद:

1 min read

*आसनसोल*    :आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज शहीद खुदीराम बोस की 132वीं जयंती मनाई गई इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी पार्षद श्रावणी मंडल सहित तमाम लोगों ने शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया आसनसोल साउथ थाने के समक्ष लगे शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत अमरनाथ चटर्जी ने कहा की आज जो हम आजादी की फिजाओं में सांस ले रहे हैं उसके पीछे खुदीराम बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का बहुत बड़ा योगदान रहा जिन्होंने अपने जीवन की भी परवाह न करते हुए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया उन्होंने सभी से खासकर के युवा पीढ़ी से शहीद खुदीराम बोस के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने की अपील की । अभिजीत घटक ने भी शहीद खुदीराम बोस के भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए कहा कि शहीद खुदीराम बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने चरम बलिदान दिया तब कहीं जाकर आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं उन्होंने कहा कि शहीद खुदीराम बोस का जीवन और उनके कार्य आज की पीढ़ी के लिए आदर्श हैं।  वही गुरदास चटर्जी ने भी खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको भारत का एक महान स्वतंत्रता सेनानी करार दिया उन्होंने बताया कि जिस तरह से किशोरावस्था में ही खुदीराम बोस ने देश के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया था इसकी मिसाल बहुत कम देखी जाती है और उन्होंने भी सभी से खुदीराम बोस के आदर्श पर चलते हुए देश सेवा करने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page