पूर्व बोरो चेयरमैन दयामय राय के निधन पर टीएमसी के आला नेताओं ने जताया शोक, दी अंतिम श्रद्धांजलि:
1 min read
*आसनसोल* :वरिष्ठ टीएमसी नेता और पूर्व बोरो चेयरमैन दयामय राय का निधन हो गया उनके निधन से आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई उनके देहांत की खबर सुनते ही राज्य के मंत्री मलय घटक रानीगंज के विधायक और ए डीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक एम एम आई सी गुरदास चटर्जी मानस दास सहित तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे इस अवसर पर अभिजीत घटक ने कहा कि दयामय राय एक कद्दावर टीएमसी नेता थे और पार्षद और बोरो चेयरमैन के नाते उन्होंने लोगों के लिए काम किया है उन्होंने बताया कि लोगों के लिए काम करने का जो जज्बा उनके अंदर था उससे आज की पीढ़ी को सीखने की जरूरत है वही तापस बनर्जी ने कहा कि दयामय राय उनके अग्रज थे जिनसे उनको काफी कुछ सीखने को मिला है दोनों बड़े नेताओं ने ही दयामय राय के निधन को शिल्पांचल में टीएमसी के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया और उनकी आत्मा की शांति कामना की












