कोई भी विकास आम जनता के सीने पर बुलडोजर चलाकर नहीं किया जाना चाहिए- आसनसोल रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन:
1 min read

*आसनसोल* :आसनसोल रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से उन को हटाए जाने के खिलाफ जारी धरना प्रदर्शन आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया आज धरना मंच पर इन व्यापारियों की हौसला अफजाई करने के लिए आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी पहुंचे ।

उन्होंने भी व्यापारियों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया इनका कहना था कि वह रेलवे की तरक्की के खिलाफ नहीं है लेकिन जिस तरह से बिना मुआवजा या पुनर्वास के यहां के व्यापारियों को हटने के लिए कहा जा रहा है वैसा नहीं होने दिया जाएगा । मंत्री मलय घटक ने कहा कि अगर रेलवे प्रबंधन द्वारा जबरदस्ती बुलडोजर चलाकर यहां के दुकानदारों को हटाने का प्रयास किया गया तो उस बुलडोजर के सामने खड़े होने वाले पहले व्यक्ति वह खुद होंगे लेकिन किसी भी कीमत पर यहां के व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वही इस आंदोलन के साथ शुरू से ही जुड़े रहने वाले आशीष चटर्जी ने कहा कि वह लोग भी रेल के विकास में बाधा नहीं बनना चाहते लेकिन यहां पर 200 से ज्यादा जो व्यापारी हैं जिनका पूरा परिवार इन दुकानों पर निर्भर है उनके बारे में भी रेलवे प्रबंधन और केंद्र सरकार को सोचना होगा इनका कहना है कि यह लोग यहां बीते 25 या 30 सालों से भी ज्यादा समय से व्यापार कर रहे हैं और इसी पर उनकी रोजी-रोटी निर्भर है अगर अचानक आज उनको बिना मुआवजा या पुनर्वास के हटा दिया गया तो इनका और इनके परिवार का क्या होगा ।

इनका साफ कहना है कि जब तक इनको मुआवजा और पुनर्वास नहीं दिया जाता यह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे वही आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद गोपा राय भी धरना मंच पर पहुंची उन्होंने भी धरना प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का समर्थन किया और कहा कि जिस तरह से इन व्यापारियों को जबरदस्ती हटाया जा रहा है वह सही नहीं है और जब तक इन व्यापारियों को पुनर्वास और मुआवजा नहीं मिलता वहीं व्यापारियों का समर्थन करती रहेंगी उन्होंने भी कहा कि रेलवे के विकास में कोई बाधा उत्पन्न नहीं करना चाहता लेकिन रेलवे प्रबंधन और केंद्र सरकार को इन व्यापारियों और उनके परिवारों के बारे में भी सोचना होगा वही इस आंदोलन का एक अहम हिस्सा रहे संजय रजक का भी कहना था कि जिस तरह से रेलवे प्रबंधन अचानक इनको हटने के लिए कह रहा है इससे इनके सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है उनका साफ कहना था कि जब तक तकरीबन 200 से ज्यादा व्यापारियों को रेलवे की तरफ से मुआवजा और पुनर्वास नहीं दिया जाता इनका प्रदर्शन जारी रहेगा उन्होंने कहा की यहां का कोई भी व्यापारी देश के विकास में बाधा नहीं बनना चाहता लेकिन कोई भी विकास व्यापारियों और आम जनता के सीने पर बुलडोजर चला कर रही हो सकता । विदित हो कि रेलवे की तरफ से एक फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है जो कि डानकुनी से लुधियाना तक जाएगा यह फ्रेट कॉरिडोर रेलपार के इलाके से भी गुजरेगा इसके लिए दुकानदारों को रेलवे प्रबंधन द्वारा हटने के लिए कहा जा रहा है यहां पर तकरीबन 200 से ज्यादा दुकानदार हैं जिनकी एक ही मांग है कि जब तक उनको पुनर्वास और मुआवजा नहीं मिलता वह नहीं हटेंगे । आज प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का साथ देने के लिए मंत्री मलय घटक अमरनाथ चटर्जी 30 नंबर वार्ड के पार्षद गोपा राय 31 नंबर वार्ड के पार्षद आशा प्रसाद उत्पल सिन्हा फनसबी आलिया आशीष चैटर्जी सहित सभी व्यापारियों के परिवार और घर की महिलाएं भी उपस्थित थीं












