आसनसोल कन्यापुर पॉलीटेक्निक के छात्रों ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल के कन्यापुर पॉलीटेक्निक के 2021 के शिक्षा वर्ष में पास हुए कुछ छात्रों ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की । इस संदर्भ मे एक छात्र ऋषभ पांडे ने बताया की वह 2021 में कन्यापुर पॉलीटेक्निक से मैकेनिकल लेकर पास हुए थे । इसके बाद वह कहीं और एप्रेंटिस के रूप में काम करने चले गए थे । लेकिन अब वह बी टेक में भर्ती होना चाहते है । लेकिन इसके लिए उनको कन्यापुर पॉलीटेक्निक से ट्रांसफर सर्टिफिकेट की जरूरत होगी जो उनको नहीं दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पॉलीटेक्निक का माहौल काफी खराब हो गया है और वहां छात्रों की सुनी नहीं जा रही है । इसिको लेकर आज वह मेयर विधान उपाध्याय से मिले और अपनी समस्याएं बयां की । ऋषभ ने बताया कि मेयर ने उनको उनका मोबाइल नंबर देने लिए कहा है । कालेज से इस विषय पर बात कर के उनको फिर बताया जाएगा












